यह ख़बर 22 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एनएसईएल संकट : आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी मुंबई पुलिस

मुंबई:

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) के 5600 करोड़ रुपये के भुगतान संकट में आरोपियों की अचल संपत्तियों को चिह्नित करना शुरू किया है, ताकि उन्हें कुर्क किया जा सके।

ईओडब्ल्यू ने इस मामले में एनएसईएल के पूर्व प्रबंध निदेशक अंजनी सिन्हा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए बना कड़ा कानून एमपीआईडी लगाया है।

एक अधिकारी ने बताया, हम आरोपियों की अचल संपत्तियों को चिह्नित कर रहे हैं, ताकि उन्हें कुर्क कर सकें और इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट विशेष एमपीआईडी अदालत में पेश कर सकें। उन्होंने कहा कि आरोपियों की कुछ चल संपत्तियों को पहले ही जब्त किया जा चुका है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com