निसान मोटर इंडिया की बिक्री 23 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली:

निसान मोटर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि दिसंबर 2014 में उसकी बिक्री साल-दर-साल आधार पर 23.3 फीसदी बढ़ी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसने पिछले महीने 3,158 कारें बेचीं। एक साल पहले दिसंबर 2013 में कंपनी ने 2,561 कारें बेची थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कारोबार साल 2014-15 में अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी ने कुल 35,047 कारें बेचीं। एक साल पहले की समान अवधि का आंकड़ा 24,095 था।