यह ख़बर 24 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

मर्सिडीज बेंज ने अपनी सी क्लास को किया नया

नई दिल्ली:

मर्सिडीज बेंज ने अपनी सी क्लास को नया कर दिया है। इसमें लग्ज़री और डिज़ाइन के मामले में कोशिश नया क्लास देने की है। फिलहाल कंपनी ने सी 200 वर्ज़न लॉन्च किया है। डीजल-सी क्लास 2015 में आएगी।

इसे थोड़ा रोमांचक बनाने की कोशिश की है, जिसके लिए इसमें 2 लिटर का पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जिसकी ताकत है 135kw  5500 आरपीएम पर 100 की रफ़्तार यह 7.3 सेकेंड में पकड़ती है। 7G-TRONIC PLUS ट्रांसमिशन दिया गया है और स्टीयरिंग व्हील पर शिफ्ट पेडल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नई सी क्लास की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत रखी गई है, 40 लाख 90 हज़ार रुपये। सी क्लास मर्सिडीज की सबसे सफल कार रही है और भारत में 20 हजार के आसपास सी क्लास पहले से मौजूद है। ड्राइव मोड सेलेक्टर है, कंफ़र्ट, इकॉनोमी, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस...या फिर इंडिविजुअल ड्राइव मोड भी है। कंपनी ने इसकी बॉडी के बारे में दावा किया है कि इसे लाइटवेट डिज़ाइन और ज़्यादा एल्यूमीनियम के इस्तेमाल के साथ सेगमेंट में सबसे हल्की कारों में से एक बनी है व्हीलबेस में बढ़ोत्तरी की गई है। सुरक्षा के लिए एयरबैग हैं। प्रीसेफ़, अटेंशन असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएसपी, एएसआर, बीएएस, एबीएस हैं।