बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन ने अपने 57वें जन्मदिन को इस बार बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. जहां ज्यादातर लोग बर्थडे पर पार्टी या घूमने का प्लान बनाते हैं, वहीं अजय ने अपने इस खास दिन को अलग तरीके से मनाने का फैसला किया. उन्होंने खुद को ऐसा सरप्राइज दिया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है. फैंस भी इस खबर को जानने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब बातें हो रही हैं.
खुद को दिया लग्जरी गिफ्ट
दरअसल, अजय देवगन ने अपने बर्थडे पर खुद को करीब 1.40 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज V-Class गिफ्ट की है. ये लग्जरी कार अपने शानदार लुक और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. खास बात ये है कि इस कार में बैठते ही आपको प्राइवेट जेट जैसा फील आता है, जो इसे और भी खास बनाता है. अजय का ये गिफ्ट उनके रॉयल स्टाइल और लग्जरी लाइफ को साफ दिखाता है. इस कार के जरिए अजय ने अपने कार कलेक्शन में एक और शानदार नाम जोड़ लिया है.
ये भी पढ़ें: शाहरुख खान और सलमान खान की वो सुपर फ्लॉप फिल्म, जो नहीं निकाल पाई अपना बजट भी
Celebrating the man, the journey, and the milestones ahead.
— Mercedes-Benz Auto Hangar India Pvt Ltd (@AutoHangarInd) April 2, 2026
Ajay Devgn brings home the V-Class on his birthday, marking the start of another remarkable year.
Where every seat feels like the front row, and every drive is effortless. pic.twitter.com/vxUVgp5i1W
कार कलेक्शन में पहले से हैं कई लग्जरी गाड़ियां
अगर अजय देवगन के गैराज की बात करें तो वहां पहले से ही कई महंगी और शानदार गाड़ियां मौजूद हैं. उनके पास रोल्स-रॉयस कलिनन, मर्सिडीज GLS600, BMW X7 और BMW i7 जैसी लग्जरी कारें हैं. अब V-Class के जुड़ने से उनका कलेक्शन और भी दमदार हो गया है. ये साफ दिखाता है कि उन्हें कारों का कितना शौक है.
Latest: King @iamsrk adds the elegant Mercedes-Benz V-Class to his collection. pic.twitter.com/vQdLOf2tAK
— Nidhi (@SrkianNidhiii) March 30, 2026
फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
मर्सिडीज-बेंज V-Class की खासियत इसकी पीछे की सीटें हैं, जो मसाज, वेंटिलेशन और हीटिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं. इसके अलावा कार में 360 डिग्री कैमरा, कई एयरबैग और एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं. एंटरटेनमेंट के लिए इसमें बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है. यही वजह है कि ये कार फिल्मी सितारों के बीच काफी पॉपुलर है.
बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिर छाएंगे अजय देवगन
वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन के पास कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं. फैंस को उनकी फिल्मों जैसे ‘धमाल 4', ‘दृश्यम 3' और ‘रेड 2' का बेसब्री से इंतजार है. इसके अलावा ‘गोलमाल 5' को लेकर भी चर्चा तेज है. यानी आने वाले समय में अजय लगातार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं