यह ख़बर 04 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नेपाल में भारत का 500 और 1000 रुपये का नोट बैन

खास बातें

  • नेपाल सरकार के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति देश की सीमा में 500 और 1000 की भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा जाएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
काठमांडु:

नेपाल सरकार ने भारत के 500 और 1000 रुपये के नोट को अपने देश में प्रतिबंधित कर दिया है। नेपाल सरकार के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति देश की सीमा में 500 और 1000 की भारतीय करेंसी के साथ पकड़ा जाएगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नेपाल सरकार की और से यह फैसला नकली नोटों की तस्करी को रोकने के लिए लिया गया है, लेकिन इस फैसले से नेपाल जाने वाले भारतीय और खुद नेपाली व्यपारियों में रोष है।

नेपाल के कई व्यापारियों ने कहा कि सरकार का यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों पर गलत असर डालेगा। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से नेपाल के रास्ते भारत में नकली नोटों की तस्करी की जा रही है। इसी पर लगाम लगाने के लिए नेपाल सरकार की आरे से यह फैसला लिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com