यह ख़बर 11 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नवंबर में करीब 7 लाख पर्यटक भारत आए

खास बातें

  • इस साल नवंबर के दौरान 6.90 लाख सैलानी भारत आए। देश में आने वाले पर्यटकों की यह संख्या बीते साल नवंबर के मुकाबले महज 3 प्रतिशत अधिक है। नवंबर, 2011 में 6.70 लाख पर्यटक भारत आए थे।
नई दिल्ली:

इस साल नवंबर के दौरान 6.90 लाख सैलानी भारत आए। देश में आने वाले पर्यटकों की यह संख्या बीते साल नवंबर के मुकाबले महज 3 प्रतिशत अधिक है। नवंबर, 2011 में 6.70 लाख पर्यटक भारत आए थे।

पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन माह में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय हालांकि 22.4 प्रतिशत बढ़कर 9,723 करोड़ रुपये रहा जो बीते साल नवंबर में 7,941 करोड़ रुपये था।

पर्यटन उद्योग की चिंताओं पर ध्यान देते हुए सरकार ने हाल ही में पर्यटन वीजा नियमों में कुछ ढील देते हुए विदेशी पर्यटकों की दो यात्राओं के बीच दो महीने की अवधि वाले रोक को हटा लिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमें वीजा नियमों में ढील दिए जाने के चलते आगामी महीनों में बेहतर नतीजे आने की उम्मीद है।