खास बातें
- कंपनी ने हालांकि भावी संस्करणों का ब्यौरा तो नहीं दिया है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि वह नैनो का डीजल संस्करण ला सकती है।
New Delhi: टाटा मोटर्स अपनी छोटी कार नैनो के नए संस्करण पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की योजना 2011-12 में नैनो के नए संस्करण लाने की है। कंपनी ने हालांकि भावी संस्करणों का ब्यौरा तो नहीं दिया है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि वह नैनो का डीजल संस्करण ला सकती है। कंपनी ने एक प्रस्तुति में कहा है कि वह 2011-12 में अपनी कारों के कुछ नए संस्करण लाएगी। इनमें वित्तवर्ष 2012 के प्रस्तावित उत्पादों में- नैनो, विस्ता, मान्जा सफारी, एरिया 2डब्ल्यूडी के नए संस्करण शामिल होंगे। नैनो के तीन अलग-अलग पेट्रोल संस्करण फिलहाल उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1.41 लाख रुपये से 1.97 लाख रुपये है। कंपनी के प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा कि इस समय उनके पास ब्यौरा नहीं है।