यह ख़बर 04 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुकेश अंबानी फिर भारत के 55 अरबपतियों में शीर्ष पर

खास बातें

  • रिलायंस इंडिया के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारत के 55 अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सालाना सूची में फिर उन्हें सबसे ऊपर रखा गया है।
वाशिंगटन:

रिलायंस इंडिया के अध्यक्ष मुकेश अंबानी भारत के 55 अरबपतियों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सालाना सूची में फिर उन्हें सबसे ऊपर रखा गया है। वहीं मेक्सिको के टेलीकॉम बादशाह कार्लोस स्लिम लगातार चार वर्ष से विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं।

अमेरिका की कारोबारी पत्रिका फोर्ब्स ने सोमवार को अपना 27वां सालाना रैकिंग जारी किया। इस रैकिंग में 55 वर्षीय मुकेश अंबानी 21.5 अरब डॉलर की शुद्ध संपत्ति के साथ विश्व के धनी व्यक्तियों की सूची में 22वें स्थान पर रहे।

उनके बाद 62 वर्षीय स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल का स्थान रहा। वे 16.5 अरब डॉलर के साथ विश्व रैकिंग में 41वें स्थान पर रहे। विप्रो के 67 वर्षीय चेयरमैन अजीम प्रेमजी 11.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीयों में तीसरे और विश्व रैकिंग में 91वें पायदान पर रहे।

हेलू की शुद्ध संपत्ति 2012 में 69 अरब डॉलर थी जो अब बढ़कर 73 अरब डॉलर हो गई है, इसके बावजूद बिल गेट्स 67 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ नंबर दो स्थान पर अपनी काबिज रहे।

एमैनसियो ओर्तेगा 2012 के अपने स्थान से दो पायदान की छलांग लगाकर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस बन गए हैं। वारेन बुफेट अपनी शुद्ध संपत्ति 53.5 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर संतोष हैं।

45 वर्षीय कुमारमंगलम बिड़ला अपनी शुद्ध संपत्ति 7.9 अरब डॉलर के साथ भारतीयों में छठे और विश्व रैकिंग में 150वें स्थान पर रहे।

रियल स्टेट के दिग्गज कुशल पाल सिंह 6.3 अरब डॉलर के साथ भारतीयों में 10वें और विश्व रैकिंग में 191वें स्थान पर रहे।

मुकेश अंबानी के भाई और अनिल धीरुभाई अंबानी ग्रुप के 53 वर्षीय अध्यक्ष अनिल अंबानी 5.2 अरब डॉलर के साथ भारतीयों में 11वें और विश्व रैकिंग 233वें स्थान पर रहे। इस बार 210 नए अरबपतियों ने फोर्ब्स की सूची में जगह बनाई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इस बार कुल 138 महिलाओं ने फोर्ब्स की सूची में जगह बनाई। लिलिने बेटेनकोर्ट 30 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया की सबसे धनी महिला के रूप में शुमार हैं। विश्व रैकिंग में उनका नौवां स्थान है।