यह ख़बर 18 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

हमें अर्थव्यवस्था के बुरे दौर से आगे देखने की जरूरत : मुकेश अंबानी

खास बातें

  • मौजूदा संकट से अर्थव्यवस्था के उबर जाने का भरोसा जताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत को एक सकारात्मक और समावेशी मनोदशा की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सारी नकारात्मकता के बावजूद भारत एक बड़ी शक्ति बनेगा।
मुंबई:

मौजूदा संकट से अर्थव्यवस्था के उबर जाने का भरोसा जताते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा कि बुरे दौर से आगे देखने की जरूरत है।

अंबानी ने मंगलवार रात एक कार्यक्रम में कहा, भारत को बुरे दौर से आगे देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को एक सकारात्मक और समावेशी मनोदशा की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सारी नकारात्मकता के बावजूद भारत एक बड़ी शक्ति बनेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा, मैंने महसूस किया है कि अड़चनों पर ध्यान केंद्रित कर आप लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकते। इसकी बजाय अड़चनों को पार करने के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए।