यह ख़बर 09 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ग्रिड से अधिक बिजली लेने पर जुर्माना बढ़ाने पर विचार कर रही है सरकार

खास बातें

  • बिजली ग्रिडों के सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार उन इकाइयों पर अत्यधिक जुर्माना तथा त्वरित दंडित करने पर विचार कर रही है जो आवंटित कोटे से अधिक बिजली लेती हैं।
नई दिल्ली:

बिजली ग्रिडों के सुचारू परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सरकार उन इकाइयों पर अत्यधिक जुर्माना तथा त्वरित दंडित करने पर विचार कर रही है जो आवंटित कोटे से अधिक बिजली लेती हैं।

ग्रिड के ठप होने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत बिजली मंत्रालय बिजली कानून में संशोधन पर विचार कर रहा है ताकि नए नियमों को क्रियान्वित किया जा सके।

मंत्रालय ने ऊर्जा पर संसद की स्थायी समिति को दी सूचना में कहा, ‘‘हम इस बात पर गौर कर रहे हैं कि कैसे बिजली कानून को संशोधित किया जा सकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जो भी ग्रिड से आवंटित कोटे से अधिक बिजली ले उसे जुर्माना लिया जाए और तुरंत दंडित किया जा सके।’’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पिछले साल जुलाई में कुछ बिजली इकाइयों द्वारा कोटे से अधिक बिजली लेने से बड़े पैमाने पर ग्रिड ठप हो गया था। इससे देश की आधे से अधिक आबादी को बिजली से महरूम होना पड़ा था।