यह ख़बर 04 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मूडीज ने भारतीय स्टेट बैंक की रेटिंग घटाई

खास बातें

  • क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने स्टेट बैंक की क्रेडिट रेटिंग सी माइनस से घटाकर डी प्लस कर दी है। रेटिंग घटने से बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली:

ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारतीय स्टेट बैंक की क्रेडिट रेटिंग घटा दी है। मूडीज ने एसबीआई की क्रेडिट रेटिंग सी माइनस से घटाकर डी प्लस कर दी है। एसबीआई देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, लेकिन इस साल बैंक के मुनाफे में काफी गिरावट आई है। साल की पहली तिमाही में एसबीआई का मुनाफा 45.6 फीसदी घटा है। रेटिंग घटने की खबर से बैंक के शेयर के भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com