यह ख़बर 07 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

12 ब्रिटिश बैंकों की साख को मूडीज ने गिराया

खास बातें

  • मूडीज ने 12 ब्रिटिश बैंकों की साख में गिरावट की घोषणा की है। इनमें सरकारी स्वामित्व वाला रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड एवं लॉयड्स टीएसबी भी शामिल हैं।
लंदन:

रेटिंग सेवा एजेंसी, मूडीज ने शुक्रवार को 12 ब्रिटिश बैंकों की साख में गिरावट की घोषणा की है। इनमें सरकारी स्वामित्व वाला रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड एवं लॉयड्स टीएसबी भी शामिल हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा है, "मूडीज की निवेशक सेवा ने आज 12 ब्रिटिश वित्तीय संस्थानों की वरिष्ठ कर्ज एवं जमा साख को घटा दिया है और एक संस्थान की साख की पुष्टि कर दी है।" समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मूडीज ने कहा है कि उसने साख घटाने के लिए 12 ब्रिटिश बैंकों को इसलिए चुना, क्योंकि वह मानती है कि सरकारी कदम ने मध्यम से दीर्घकाल तक के लिए मदद की पूर्वानुमेयता को पर्याप्तरूप से क्षीण कर दिया है।   कैस बिजनेस स्कूल में बैंकिंग के वरिष्ठ व्याख्याता मेंथोस डेलिस का मानना है कि करदाताओं पर बोझ न बढ़ाने को लेकर हो रही चर्चाओं के मद्देनजर मूडीज की प्रतिक्रिया उचित लगती है। साख में गिरावट के बाद इन बैंकों के शेयरों में तीव्र गिरावट आई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com