यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मूडीज ने आईसीआईसीआई बैंक की रेटिंग बरकरार रखी

खास बातें

  • रेटिंग एजेन्सी मूडीज ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक ने जबरदस्त फ्रैंचाइजी और मजबूत तरलता के साथ ही पूंजीकरण एवं आय बरकरार रखी है।
नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई की रेटिंग घटाने के एक दिन बाद मूडीज ने निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की रेटिंग बरकरार रखने की बुधवार को पुष्टि की। रेटिंग एजेन्सी मूडीज ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक ने जबरदस्त फ्रैंचाइजी और मजबूत तरलता के साथ ही पूंजीकरण एवं आय बरकरार रखी है। रेटिंग एजेन्सी ने कहा, मूडीज का मानना है कि आईसीआईसीआई बैंक के लिए प्रणालीगत समर्थन की संभावना अधिक है और इसकी व्यापक खुदरा जमा फ्रैंचाइजी और राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली के लिए इसके महत्व को देखते हुए एजेन्सी ने रेटिंग बरकरार रखी है। आईसीआईसीआई बैंक को मूडीज द्वारा सी- की रेटिंग प्रदान है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com