यह ख़बर 07 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2-जी पर राजा की दलील का मोंटेक ने किया समर्थन

खास बातें

  • अहलूवालिया ने राजा की इस दलील का समर्थन किया है कि 2−जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को सरकार के लिए सबसे बेहतर विकल्प नहीं माना जा सकता।
New Delhi:

योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा की इस दलील का समर्थन किया है कि 2−जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को सरकार के लिए सबसे बेहतर विकल्प नहीं माना जा सकता। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने 2−जी घोटाले पर सीएजी की रिपोर्ट की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक लाख 76 हजार करोड़ रुपयों के नुकसान की बात बढ़ा−चढ़ाकर पेश की गई है। अहलूवालिया ने कहा कि अर्थशास्त्र के पैमाने पर भी घाटे की ये रकम खरी नहीं उतरती।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com