यह ख़बर 16 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शीर्ष नौ कंपनियों ने मार्केट कैप में 88,000 करोड़ जोड़े

खास बातें

  • देश की नौ सबसे अधिक मूल्यांकन कंपनियों ने पिछले सप्ताह अपने बाजार पूंजीकरण में 88,556 करोड़ रुपये जोड़े और आरआईएल इनमें सबसे आगे रही।
Mumbai:

मजबूत बाजार के बीच देश की नौ सबसे अधिक मूल्यांकन कंपनियों ने पिछले सप्ताह अपने बाजार पूंजीकरण में 88,556 करोड़ रुपये जोड़े और आरआईएल इनमें सबसे आगे रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण बंबई स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार तक हुए कारोबार में 21,397 करोड़ रुपये बढ़कर 2,83,810 करोड़ रुपये हो गया। पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर में 8.15 की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसी तरह, सरकारी कंपनी ओएनजीसी का बाजार पूंजीकरण भी 1,883 करोड़ रुपये बढ़कर 2,23,132 करोड़ रुपये हो गया। सॉफ्टवेयर कंपनी टीसीएस और इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 30,436 करोड़ रुपये बढ़ा। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 2,22,046 करोड़ रुपये है, जबकि इन्फोसिस का कुल पूंजीकरण यह 1,57,598 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस ने 12 अक्टूबर को घोषित वित्तीय नतीजे में कहा था कि 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के दौरान उसका कुल संचयी मुनाफा 9.72 फीसदी बढ़कर 1,906 करोड़ रुपये हो गया। बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि इन्फोसिस का नतीजा उम्मीद से बेहतर रहा। इधर दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 10,994 करोड़ रुपये बढ़कर 1,45,730 करोड़ रुपये हो गया और बिजली कंपनी एनटीपीसी का बाजार पूंजीकरण 5,277 करोड़ रुपये बढ़कर 1,42,646 करोड़ रुपये हो गया। प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 4,586 करोड़ रुपये बढ़कर 1,59,424 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 8,296 करोड़ रुपये बढ़कर 1,19,538 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,687 करोड़ रुपये बढ़कर 1,10,737 करोड़ रुपये हो गया। इधर, कोल इंडिया का पूंजीकरण 9,443 करोड़ रुपये बढ़कर 2,03,576 करोड़ रुपये हो गया। आरआईएल इस सूची में अव्वल नंबर पर बरकरार रहा और ओएनजीसी का स्थान दूसरा रहा। टीसीएस, सीआईएल को पछाड़ कर तीसरी बेहतरीन कंपनी बना। कोल इंडिया चौथे नंबर पर रहा, जिसके बाद आईटीसी, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक का स्थान है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com