खास बातें
- केंद्र सरकार ने बुधवार को फ्रांस की हथियार निर्माता कम्पनी के साथ 1.23 अरब डॉलर के एक सौदे को मंजूरी दे दी।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को फ्रांस की हथियार निर्माता कम्पनी के साथ 1.23 अरब डॉलर के एक सौदे को मंजूरी दे दी, जिसके तहत देश के 51 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों को हवा से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्रों से लैस किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने सौदे को मंजूरी दी। सौदे के तहत फ्रांस की कम्पनी एमबीडीए 450 एमआईसीए इंटरसेप्टर और एरियल लड़ाकू पक्षेपास्त्रों की आपूर्ति करेगी।
यह सौदा भारतीय वायु सेना के मिराज लड़ाकू विमानों को उन्नत करने की योजना के दूसरे चरण का ही एक हिस्सा है।
सरकार ने पिछले साल फ्रांस की रक्षा कम्पनी थेल्स और दसॉल्ट के साथ मिराज को उन्नत करने के लिए 2.4 अरब डॉलर का एक समझौता किया था।