यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति के मानेसर में जारी हड़ताल समाप्त

खास बातें

  • बीती रात कमर्चारियों और मैनेजमेंट के बीच हुई बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया गया। समझौते के मुताबिक कमर्चारियों ने मैनेजमेंट की बात मान ली है।
नई दिल्ली:

मारुति के मानेसर प्लांट में बीते करीब एक महीने से चल रही कमर्चारियों की हड़ताल ख़त्म हो गई है। बीती रात कमर्चारियों और मैनेजमेंट के बीच हुई बातचीत के बाद विवाद सुलझा लिया गया। समझौते के मुताबिक कमर्चारियों ने मैनेजमेंट की बात मान ली है। मैनेटमेंट की शर्तों के मुताबिक 62 बर्ख़ास्त कर्मचारियों में से 33 को वापस रख लिया जाएगा। ये 3 अक्टूबर से काम पर वापस लौट सकते हैं। लेकिन इन कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान काम न करने पर नो वर्क नो पे के नियम के मुताबिक तनख़्वाह नहीं मिलेगी। निकाले घए बाकी 29 कमर्चारियों के खिलाफ कंपनी चाजर्शीट दायर करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com