यह ख़बर 14 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति सुजुकी के शेयर में भारी गिरावट

खास बातें

  • मारुति सुजुकी के शेयर की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में इतनी भारी गिरावट पिछले 52 हफ्ते में पहली बार दर्ज की गई है।
New Delhi:

मारुति सुजुकी के शेयर की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में इतनी भारी गिरावट पिछले 52 हफ्ते में पहली बार दर्ज की गई है। उधर, मानेसर में मारुति के प्लांट के कमर्चारी मानसेर प्लांट में चल रही हड़ताल को कलपुर्जे बनाने वाली एसपीएल के कमर्चारियों का भी समर्थन मिलने से मारुति सुजुकी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात ऐसे है कि कंपनी आज और कल दो दिन गुड़गांव का अपना प्लांट बंद रखेगी। मारुति सुजुकी के प्लांट में हड़ताल का ये आठवां दिन है। कमर्चारी अभी भी फैक्टरी परिसर में ही धरने पर बैठे हैं जबकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया था कि कोई भी धरना 100 मीटर के दायरे के बाहर हो।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com