यह ख़बर 30 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति में हड़ताल का दूसरा दिन, 16 कर्मचारी सस्पेंड

खास बातें

  • गुड़गांव के मानेसर में मारुति सुजूकी कंपनी के कमर्चारियों के हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने 16 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
गुड़गांव:

गुड़गांव के मानेसर में मारुति सुजूकी कंपनी के कमर्चारियों के हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कंपनी ने 16 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं 12 ट्रेनी बर्खास्त कर दिए गए हैं। साथ ही मारुति ने बाहर से मजदूर बुलाकर काम शुरू कर दिया है।  कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी स्लोवर्क डाउन का झूठा आरोप लगाकर लुकआउट नोटिस जारी किया है जबकि स्लोवर्क डाउन कंपनी के प्रबंधन की मिलीभगत से हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन कर्मचारियों को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कोई कांड हुआ तो वो होंडा कांड से भी बड़ा मारुति कांड होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com