खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.25 अंकों की गिरावट के साथ 16,785.64 जबकि निफ्टी 41.95 अंकों की गिरावट के साथ 5049.95 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 151.25 अंकों की गिरावट के साथ 16,785.64 जबकि निफ्टी 41.95 अंकों की गिरावट के साथ 5049.95 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 38.90 अंकों की बढ़त के साथ 16975.79 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.70 अंकों की बढ़त के साथ 5106.60 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17032.32 के ऊपरी और 16752.21 के निचले स्तर को जबकि निफ्टी 5120.75 के ऊपरी और 5037.95 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स में शामिल मारुति सुजुकी (1.53 फीसदी), बजाज ऑटो (1.52 फीसदी), हीरो मोटो कार्प (1.15 फीसदी), एसबीआई (0.73 फीसदी), भेल (0.58 फीसदी), टीसीएस (0.34 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.11 फीसदी) के शेयरों में तेजी जबकि लार्सन एंड टुब्रो (3.54 फीसदी), भारती एयरटेल (3.08 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.81 फीसदी), डीएलएफ (2.66 फीसदी) और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (2.48 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के कुल 13 में से केवल एक सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.22 फीसदी) की तेजी जबकि बाकी सभी सेक्टरों में गिरावट का रुख था। रियल्टी (1.99 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.88 फीसदी) और धातु (1.36 फीसदी) सेक्टर में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप गिरावट के साथ 6,111.87 पर और स्मॉलकैप गिरावट के साथ 6,825.10 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक था। कुल 1112 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1682 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था।