खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 276.80 अंकों की गिरावट के साथ 16,748.29 पर और निफ्टी 80.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,037.50 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 276.80 अंकों की गिरावट के साथ 16,748.29 पर और निफ्टी 80.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,037.50 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 207.71 अंकों की गिरावट के साथ 16,817.38 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,824.76 के ऊपरी और 16,669.04 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से चार शेयरों कोल इंडिया (2.71 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.46 फीसदी), टाटा पावर (0.15 फीसदी) और एचडीएफसी (0.02 फीसदी) में तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टीसीएस (7.71 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.64 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.57 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (3.48 फीसदी) और विप्रो (2.94 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.80 अंकों की गिरावट के साथ 5,049.45 पर खुला। निफ्टी ने 5,057.50 के ऊपरी और 5,011.05 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 75.07 अंकों की गिरावट के साथ 6,114.42 पर और स्मॉलकैप 68.59 अंकों की गिरावट के साथ 6,854.38 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट रही। सूचना प्रौद्योगिकी (3.67 फीसदी), प्रौद्योगिकी (3.11 फीसदी), रियल्टी (2.38 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.92 फीसदी) और धातु (1.72 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 951 शेयरों में तेजी और 1814 में गिरावट रही, जबकि 110 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।