खास बातें
- शेयर बाजार में संवत वर्ष 2067 का अंतिम कारोबारी सत्र काफी अच्छा रहा जहां लिवाली समर्थन के बीच सेंसेक्स 316 अंक मजबूत हुआ।
मुंबई: शेयर बाजार में संवत वर्ष 2067 का अंतिम कारोबारी सत्र काफी अच्छा रहा जहां लिवाली समर्थन के बीच सेंसेक्स 316 अंक मजबूत हुआ। बीएसई का 30 शेयर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 17,322.13 और 16,900.26 अंक के दायरे में रहने के बाद 315.58 अंक उछलकर 17,254.86 अंक पर बंद हुआ।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.25 अंक की मजबूती के साथ 5,191.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 5,085.55 और 5,211 अंक के दायरे में रहा। दिवाली पर बाजार में 90 मिनट का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा। विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों में वृद्धि तथा कड़ी मौद्रिक नीति पर विराम के संकेत का असर बाजार पर देखने को मिला।