खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198.77 अंकों की तेजी के साथ 17,082.69 पर और निफ्टी 54.45 अंकों की तेजी के साथ 5,132.30 पर बंद हुआ।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 198.77 अंकों की तेजी के साथ 17,082.69 पर और निफ्टी 54.45 अंकों की तेजी के साथ 5,132.30 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 47.09 अंकों की गिरावट के साथ 16,836.83 पर खुला। सेंसेक्स ने 17,112.45 के ऊपरी और 16,828.45 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। जिंदल स्टील (5.01 फीसदी), टीसीएस (4.01 फीसदी), विप्रो (3.98 फीसदी), भारती एयरटेल (3.76 फीसदी) और बजाज ऑटो (2.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे कोल इंडिया (2.91 फीसदी), टाटा स्टील (2.84 फीसदी), डीएलएफ (2.68 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.65 फीसदी) और एलएंडटी (0.74 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 20.50 अंकों की गिरावट के साथ 5,057.35 पर खुला। निफ्टी ने 5,141.40 के ऊपरी और 5,056.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 33.62 अंकों की तेजी के साथ 6,189.92 पर और स्मॉलकैप 21.69 अंकों की तेजी के साथ 6,907.96 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से नौ सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (2.61 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.61 फीसदी), तेल एवं गैस (1.53 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.09 फीसदी) एवं वाहन (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले चार सेक्टरों में रहे रियल्टी (1.36 फीसदी), धातु (0.56 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.47 फीसदी) और सार्वजनिक कम्पनियां (0.37 फीसदी)। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1431 शेयरों में तेजी और 1331 में गिरावट रही, जबकि 130 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।