यह ख़बर 11 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजारों में सुस्ती, सेंसेक्स 21 अंक गिरा

खास बातें

  • सेंसेक्स 20.76 अंक की गिरावट के साथ 16536.47 पर जबकि निफ्टी 5.25 अंक की गिरावट के साथ 4974.35 पर बंद हुआ।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को मामूली गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 20.76 अंकों की गिरावट के साथ 16536.47 पर जबकि निफ्टी 5.25 अंकों की गिरावट के साथ 4974.35 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार सुबह 110.92 अंकों की बढ़त के साथ 16668.15 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 40.30 अंकों की बढ़त के साथ 5019.90 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 16774.12 के ऊपरी और 16510.16 के निचले स्तर को जबकि निफ्टी ने 5045.10 के ऊपरी और 4964.00 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स में शामिल सन फार्मा (4.47 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.64 फीसदी), एनटीपीसी (3.49 फीसदी) और भारती एयरटेल (3.18 फीसदी) के शेयरों में तीन फीसदी से अधिक की तेजी जबकि इंफोसिस (3.17 फीसदी), आईटीसी (2.26 फीसदी) और विप्रो (2.04 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.16 फीसदी), धातु (0.97 फीसदी), वाहन (0.87 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.75 फीसदी) में ठीकठाक तेजी जबकि सूचना प्रौद्योगिकी (2.70 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.44 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.56 फीसदी) सेक्टर में तेज गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप 29.30 अंकों की बढ़त के साथ 6069.61 पर जबकि स्मॉलकैप 15.13 अंकों की बढ़त के साथ 6802.09 पर बंद हुआ। बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1580 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1236 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट का रुख था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com