खास बातें
- वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं इन्फोसिस के शेयरों में लिवाली से शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी रही।
मुंबई: यूरो जोन में ऋण संकट को लेकर चिंता घटने और बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं इन्फोसिस के शेयरों में लिवाली से शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 325 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में 440 अंक उछाल दर्ज करने वाला सेंसेक्स 324.69 अंक मजबूत होकर 16,557.23 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.55 अंक की तेजी के साथ 4,979.60 अंक पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में तेजी और यूरोपीय शेयर बाजारों के बढ़त के साथ खुलने से घरेलू बाजार की धारणा मजबूत हुई। इस दौरान, आरआईएल 3.30 प्रतिशत, जबकि इन्फोसिस 3.36 प्रतिशत मजबूत होकर बंद हुआ। इन दोनों कंपनियों के शेयरों का सेंसेक्स में करीब 20 प्रतिशत भारांश है। अन्य आईटी फर्मों में टीसीएस 2.03 प्रतिशत, विप्रो 4.42 प्रतिशत और एचसीएल 2.41 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि पांच कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट दर्ज की गई।