खास बातें
- प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200.03 अंकों की तेजी के साथ 16,341.70 पर और निफ्टी 53.15 अंकों की तेजी के साथ 4,898.80 पर बंद हुए।
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 200.03 अंकों की तेजी के साथ 16,341.70 पर और निफ्टी 53.15 अंकों की तेजी के साथ 4,898.80 पर बंद हुए। बम्बई स्टॉक एक्सेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 14.32 अंकों की तेजी के साथ 16,155.99 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,370.46 के ऊपरी और 16,046.48 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। जयप्रकाश एसोसिएट्स (5.38 फीसदी), ओएनजीसी (3.99 फीसदी), विप्रो (3.74 फीसदी), टाटा पावर (3.60 फीसदी) और बजाज ऑटो (3.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स में गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में प्रमुख रहे डीएलएफ (2.25 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (2.00 फीसदी), इंफोसिस (1.41 फीसदी), टीसीएस (1.24 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.66 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.95 अंकों की गिरावट के साथ 4,843.70 पर खुला। निफ्टी ने 4,910.05 के ऊपरी और 4,808.75 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप 76.57 अंकों की तेजी के साथ 6,203.67 पर और स्मॉलकैप 108.05 अंकों की तेजी के साथ 7,112.61 पर बंद हुए। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को लिवाली से अधिक बिकवाली की। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को कुल 28.088 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिकवाली की। बीएसई के 13 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। तेल एवं गैस (2.47 फीसदी), बिजली (2.04 फीसदी), धातु (1.91 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.63 फीसदी) एवं तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.63 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (0.59 फीसदी) एवं बैंकिंग (0.14 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1803 शेयरों में तेजी और 1018 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 101 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।