यह ख़बर 06 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मंदी की आंशका से सेंसेक्स में 5 फीसदी की गिरावट

खास बातें

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार के नकारात्मक संकेतों के बीच देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई।
मुम्बई:

देश के शेयर बाजारों में गत सप्ताह भारी गिरावट देखी गई। साप्ताहिक कारोबार के दौरान प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 891.33 अंकों (4.89 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,305.87 पर और निफ्टी 270.75 अंकों (4.94 फीसदी) की गिरावट के साथ 5,211.25 पर बंद हुए। धातु सचूकांक में इस अवधि में 6.81 फीसदी और सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक में 6.46 फीसदी की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार के नकारात्मक संकेतों के बीच देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सेंसेक्स 387.31 अंकों और निफ्टी 120.55 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए। पिछले शुक्रवार को बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18,197.20 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 5,482.00 पर बंद हुआ था। अमेरिका के फिर मंदी की चपेट में आने और यूरोपीय कर्ज संकट के कुछ और देशों में फैल जाने की आशंका के बीच गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछले दो सालों में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। इसके प्रभाव से शुक्रवार को एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार तक पिछले 10 दिनों में अमेरिकी शेयर बाजारों में 10 फीसदी तक गिरावट हो चुकी थी। इसी अवधि में मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमश: 4.7 फीसदी और 5.91 फीसदी की गिरावट देखी गई। इसके साथ ही बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 6.46 फीसदी और धातु क्षेत्र में 6.81 फीसदी की गिरावट रही। वाहन क्षेत्र में इस अवधि में 6.4 फीसदी की गिरावट रही। साप्ताहिक कारोबार के पांच सत्रों में से अंतिम चार सत्रों में शेयर बाजारों में गिरावट रही। गुरुवार को सेंसेक्स 247.37 अंकों की गिरावट के साथ 17,693.18 और निफ्टी 73.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,331.80 पर बंद हुए। शुक्रवार को सेंसेक्स 169.34 अंकों की गिरावट के साथ 17,940.55 पर और निफ्टी 51.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,404.80 पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 204.44 अंकों की गिरावट के साथ 18,109.89 पर और निफ्टी 60.25 अंकों की गिरावट के साथ 5,456.55 पर बंद हुए। बीते सोमवार को सेंसेक्स 117.13 अंकों की तेजी के साथ 18,314.33 पर और निफ्टी 34.80 अंकों की तेजी के साथ 5,516.80 पर बंद हुए। कारोबारी क्षेत्र के एक प्रमुख समाचार वेबसाइट के मुताबिक गत सप्ताह मंदी की आशंका से बाजार में भारी बिकवाली के बीच कई कम्पनियों की बाजार पूंजी में दो हजार करोड़ रुपये तक की गिरावट आई। इससे प्रभावित होने वाली कम्पनियों में टीसीएस, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदानी इंटरप्राइजेज और एनटीपीसी प्रमुख हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com