यह ख़बर 10 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2जी घोटाले में दयानिधि मारन पर कसा शिकंजा

खास बातें

  • एयरसेल-मैक्सिस डील में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है और दिल्ली, चेन्नई तथा हैदराबाद में दयानिधि व कलानिधि मारन के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।
चेन्नई:

2जी घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन पर भी शिकंजा कस गया है। एयरसेल और मैक्सिस के बीच डील के मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। दयानिधि मारन उनके भाई कलानिधि मारन, मैक्सिस ग्रुप के सीआईओ राल्फ मार्शल और टी आनंदकृष्णन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है। दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद में दयानिधि मारन और कलानिधि मारन के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। एयरसेल के पूर्व प्रमुख सी शिवशंकरण ने आरोप लगाया था कि मारन ने उन पर मैक्सिस के साथ डील करने के लिए दबाव बनाया था। सीबीआई ने भी कहा था कि उसे मारन के खिलाफ इस बात के ठोस सबूत मिले हैं कि उन्होंने मलेशियाई कंपनी मैक्सिस को फायदा पहुंचाने के लिए जानबूझकर एयरसेल को लाइसेंस देने में देरी की।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com