यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति के मानेसर प्लांट में अनशन से रुका काम

खास बातें

  • मारुति सूजुकी के मानेसर प्लांट में एक बार फिर कामकाज रुक गया है। कर्मचारियों ने फैक्टरी के अंदर अनशन का फैसला लिया।
मानेसर:

मारुति सूजुकी के मानेसर प्लांट में एक बार फिर कामकाज रुक गया है। शुक्रवार शाम चार बजे से यहां कामकाज रुक गया जब यहां के कर्मचारियों ने फैक्टरी के अंदर अनशन का फैसला किया। एक अंदाज के मुताबिक फैक्टरी के अंदर करीब दो हजार कर्मचारी हैं जिसमें वो सात सौ वर्कर भी शामिल हैं जो रेगुलर हैं। इस धरने में 170 के करीब रेगुलर वर्कर्स शामिल नहीं हुए हैं। इन लोगों ने फैक्टरी कैंपस छोड़ दिया है। खबरों के मुताबिक गुस्साए कर्मचारियों ने अपने साथी पांच कर्मचारियों की पिटाई कर दी जिन्हें बाद में पुलिस की मदद से छुड़ाया गया। शुक्रवार के दिन फैक्टरी में सिर्फ तीन सौ कारें ही बनाई जा सकीं। कर्मचारियों ने मैनेजमेंट के सामने कोई डिमांड नहीं रखी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com