यह ख़बर 28 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

महिंद्रा सत्यम 18,000 भर्तियां करेगी

खास बातें

  • आईटी फर्म महिंद्रा सत्यम ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इस वित्त वर्ष में लगभग 18,000 नई भर्तियां करने की योजना है।
New Delhi:

आईटी फर्म महिंद्रा सत्यम ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी इस वित्त वर्ष में लगभग 18,000 नई भर्तियां करने की योजना है। महिंद्रा सत्यम के नियुक्ति प्रमुख श्रीधर मातुरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमारी वित्त वर्ष 2012 में लगभग 18,000 नियुक्तियां करने की योजना है। कंपनी लगभग 5,000 नियुक्तियां कैंपस में करेंगी जबकि शेष विशेषज्ञ होंगे। तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 28,832 थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com