खास बातें
- महिन्द्र ने ग्लोबल एसयूवी बाजार में पेश की है। इसका नाम एक्सयूवी-500 है। इसका लॉन्च पुणे में हुआ।
New Delhi: महिन्द्रा ने ग्लोबल एसयूवी बाजार में पेश की है। इसका नाम एक्सयूवी-500 है। इसका लॉन्च पुणे में हुआ। दिल्ली में महिन्द्रा के एक्सयूवी-500 डब्ल्यू 6 मॉडल की एक्स शोरुम कीमत दस लाख अस्सी हजार रुपये है जबकि इसके डब्ल्यू 8 मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 11 लाख 95 हजार रुपये है। ये कीमत बाजार की उम्मीदों से कम है। उम्मीद की जा रही थी की एक्सयूवी-500 की कीमत 14 से 15 लाख रुपये के बीच होगी। महिन्द्रा इस एसयूवी के जरिये ऑटो बाजार में नए सेक्टर के सामने खुद को पेश करना चाहती है।