खास बातें
- आर्थिक सुधारों की गाड़ी को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा ने मंगलवार को बैंकिंग संशोधन विधेयक पारित कर दिया हालांकि इसके लिए सरकार को पहले वायदा कारोबार करने के लिए बैंकों को अनुमति देनी पड़ी।
नई दिल्ली: आर्थिक सुधारों की गाड़ी को आगे बढ़ाते हुए लोकसभा ने मंगलवार को बैंकिंग संशोधन विधेयक पारित कर दिया हालांकि इसके लिए सरकार को पहले वायदा कारोबार करने के लिए बैंकों को अनुमति देनी पड़ी।
अनुमति से संबंधित प्रावधान को वापस लेने और इस सेक्टर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीआईआई के दायरे से बाहर रखने के बारे में घोषणा करनी पड़ी।
बैंकिंग नियमन प्रणाली को मजबूत बनाने से संबंधित बैंकिंग संशोधन विधेयक बाद में लोकसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया।