खास बातें
- हांगकांग एवं न्यूयार्क में सूचीबद्ध कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी लिनोवो डेल को पछाड़कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी बन गई है।
नई दिल्ली: हांगकांग एवं न्यूयार्क में सूचीबद्ध कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी लिनोवो डेल को पछाड़कर विश्व की दूसरी सबसे बड़ी कम्प्यूटर निर्माता कम्पनी बन गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि उपभोक्ता प्रौद्योगिकी बाजार के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था 'इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन' (आईडीसी) के आंकड़ों के आधार पर लिनोवो ने गुरुवार को यह टिप्पणी की। आईडीसी के प्रारम्भिक आंकड़ों के अनुसार पांच सबसे तीव्र वृद्धि वाली कम्पनियों के मध्य पिछले लगातार पांच तिमाहियों में लिनोवो ने बाजार में 13.7 फीसदी की हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान कम्पनी ने 1260 लाख कम्प्यूटरों की बिक्री की। लिनोवो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यांग युआनक्विंग ने कहा कि कम्पनी ने सिर्फ दो तिमाहियों में दो प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।