खास बातें
- कंपनी ने कहा है कि वह इस वाहन की अवधारणा को अगले माह होने वाले फ्रैंकफट्र मोटर शो में पेश करेगी।
नई दिल्ली: टाटा के स्वामित्व वाली लैंड रोवर की 2015 में अपने स्पोर्ट्स युटिलिटी विह्कल डिफेंडर का नया संस्करण पेश करने की योजना है। कंपनी ने कहा है कि वह इस वाहन की अवधारणा को अगले माह होने वाले फ्रैंकफट्र मोटर शो में पेश करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा, नई गाड़ी उसकी लैंड रोवर डिफेंडर कान्सेप्ट-100 का अत्याधुनिक संस्करण होगी। इसे पहली बार 2011 के फ्रैंकफ्रंट मोटर शो में पेश किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि नयी गाड़ी का उत्पादन 2015 से शुरू होने की उम्मीद है। लैंड रोवर के निदेशक (डिजाइन) गेरी मैक्ग्रोवन ने कहा, यह अभी अवधारणा के स्तर पर है और अगले चार साल में 21वीं सदी के लिए बेहतर डिफेंडर का डिजाइन तैयार करने की शुरुआत है। उन्होंने कहा, वाहन डिजाइन के संसार में डिफेंडर की जगह किसी दूसरे डिजाइन को पेश करना एक बड़ी चुनौती है।