यह ख़बर 22 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एल एंड टी और एनएचएआई के बीच समझौता

खास बातें

  • समझौते के तहत राजस्थान में बेयावर और पिंडवाड़ा के बीच 244 किलोमीटर लम्बी सड़क को चार लेन में बदलना है।
मुम्बई:

निर्माण और इंजीनियरिंग कम्पनी लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) ने बुधवार को कहा कि उसकी सहायक कम्पनी लार्सन एंड टुब्रो इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लिमिटेड ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ 2600 करोड़ रुपये का समझौता किया है। समझौते के तहत राजस्थान में बेयावर और पिंडवाड़ा के बीच 244 किलोमीटर लम्बी सड़क को चार लेन में बदलना है। कम्पनी ने एक बयान में कहा, "परियोजना पर अनुमानित 2600 करोड़ रुपये खर्च होने और इसके 30 माह में पूरा होने की सम्भावना है। इसे बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो की योजना के तहत पूरा किया जाएगा। इसके लिए 23 वर्ष की रियायत अवधि होगी।" इस परियोजना सहित एल एंड टी के पास बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो की योजना के तहत 16 परियोजनाएं है, जिसमे से सात का संचालन हो रहा और आठ निर्माणाधीन है। एक परियोजना शुरू होने वाली है। इस तरह कम्पनी के पास  कुल 15,800 करोड़ रुपये की परियोजना है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com