यह ख़बर 17 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

किंगफिशर की शीतकालीन उड़ान योजना रद्द

खास बातें

  • देश के नागरिक उड्डयन नियामक ने बुधवार को संकटग्रस्त कम्पनी किंगफिशर एयरलाइंस की शीतकालीन उड़ान योजना रद्द कर दी।
नई दिल्ली:

देश के नागरिक उड्डयन नियामक ने बुधवार को संकटग्रस्त कम्पनी किंगफिशर एयरलाइंस की शीतकालीन उड़ान योजना रद्द कर दी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के मुताबिक विमानन कम्पनी के प्रस्थान और आगमन के लिए शीतकालीन योजना मंजूर नहीं की गई।

विमानन कम्पनी पिछले साल हर सप्ताह 2,930 प्रस्थान उड़ान संचालित करती थी, लेकिन वित्तीय कमी, कर्ज और कर्मचारियों के काम छोड़ने के कारण इसमें लगातार गिरावट आती गई।

कम्पनी 12 अक्टूबर को तालाबंदी की अवधि को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया। बकाए वेतन की मांग कर रहे हड़ताली कर्मचारियों के साथ वार्ता असफल हो जाने के बाद तालाबंदी की घोषणा एक अक्टूबर को की गई थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से वे तनाव में हैं और इससे सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। बैंकों के समूह से विमानन कम्पनी पर 7,000 करोड़ रुपये का कर्ज है तथा उसकी बाजार हिस्सेदारी अगस्त तक घटकर 3.2 फीसदी रह गई है।