यह ख़बर 03 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

जेट एयरवेज विमान का कार्गो दरवाजा खुला छूटा, रवानगी टली

खास बातें

  • मुंबई से दिल्ली जाने वाले जेट एयरवेज का एक विमान उस समय उड़ान नहीं भर पाया जब विमान का कार्गो दरवाजा खुला पाया गया।
मुंबई:

मुंबई से दिल्ली जाने वाले जेट एयरवेज का एक विमान उस समय उड़ान नहीं भर पाया जब विमान का कार्गो दरवाजा खुला पाया गया।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि शाम करीब छह बजे हुई घटना के बाद रनवे खाली कराया गया और विमान को पार्किंग की ओर ले जाया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली जाने वाले विमान जेट एयरवेज फ्लाइट 9डब्ल्यू के पायलट ने रवानगी टाल दी क्योंकि उसे संकेत मिले कि कार्गो बेली का दरवाजा बंद नहीं है।