जेट एयरवेज ने भारी छूट वाले किराये की पेशकश की, 899 रुपये में हवाई सफर का मौका

जेट एयरवेज ने भारी छूट वाले किराये की पेशकश की, 899 रुपये में हवाई सफर का मौका

प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई:

विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने इकोनॉमी श्रेणी में यात्रा के लिए भारी छूट वाले रियायती किराये की पेशकश की है. चुनिंदा घरेलू मार्गों पर एक तरफ की यात्रा के लिए इसमें किराया 899 रुपये के निचले स्तर से शुरू होगा.

चार दिन की यह टिकट बिक्री सोमवार मध्यरात्रि से शुरू होगी और 2 दिसंबर तक खुली रहेगी. इस सुविधा के तहत बुकिंग के कम से कम 15 दिन बाद यात्रा कर सकते हैं.

जेट एयरवेज ने कहा है कि घरेलू नेटवर्क की सीधी उड़ानों के लिए यह रियायती पेशकश उपलब्ध होगी. इसमें टिकट 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर जारी किए जाएंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com