यह ख़बर 12 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

जापान में तबाही से कच्चा तेल नीचे आया

खास बातें

  • जापान में जबरदस्त भूकंप एवं सुनामी के असर से कच्चे तेल का भाव एक सप्ताह में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया।
न्यूयार्क:

जापान में जबरदस्त भूकंप एवं सुनामी के असर से कच्चे तेल का भाव एक सप्ताह में पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया। जापान दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। यद्यपि यह अभी तक साफ नहीं है कि इस तबाही से जापान की अर्थव्यवस्था किस हद तक प्रभावित होगी पर सुनामी के चलते कच्चे तेल का बाजार नीचे आया है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल का भाव घटकर 99.01 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, बेंचमार्क वेस्ट टेक्सास इंटरमिडिएट में अप्रैल डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का भाव 1.60 डालर टूटकर 101.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उल्लेखनीय है कि लीबिया में राजनीतिक तनाव शुरू होने के साथ फरवरी के मध्य से कच्चे तेल की कीमतें 24 प्रतिशत चढ़कर 100 डालर से उपर चली गयीं। उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के अन्य देशों में राजनीतिक घटनाक्रमों से तेल में तेजी को हवा मिली। विश्लेषक और व्यापारी स्टीफन शोर्क ने कहा, बाजार में गिरावट स्वाभाविक थी। सउदी अरब में हर कोई इस दिन का इंतजार कर रहा था। लेकिन इस समय इस तरह की कोई खबर नहीं है कि सउदी अरब के तेल भंडार खतरे में हैं। जापान में आई सुनामी में 23 फुट ऊंची समुद्री लहरों में जहाज, कारें और मकान बह गए। इसके अलावा, 8.9 तीव्रता के भूकंपीय झटके से आई तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com