यह ख़बर 24 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईटीसी की दूसरी तिमाही का मुनाफा 21 फीसद बढ़ा

खास बातें

  • विविध कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी का मुनाफा सितंबर की दूसरी तिमाही के दौरान 21.46 फीसद बढ़कर 1,514.31 करोड़ रुपए हो गया।
नई दिल्ली:

विविध कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी का मुनाफा सितंबर की दूसरी तिमाही के दौरान 21.46 फीसद बढ़कर 1,514.31 करोड़ रुपए हो गया। आईटीसी ने नियामों के तहत आज बांबे शेयर बाजार :बीएसई: को यह सूचना दी। कंपनी का मुनाफा 30 सितंबर 2010 को समाप्त तिमाही के दौरान 1,246.74 करोड़ रुपए था। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की तिमाही के दौरान कंपनी का कुल बिक्री 17.52 फीसद बढ़कर 5,974.18 करोड़ रुपए रही। जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,083.48 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने रोजमर्रा की उभभोक्ता वस्तुओं के कारोबार में 19.49 फीसद की वृद्धि के साथ 4,308.80 करोड़ रुपए की आय दर्ज की। इसमें सिगरेट कारोबार भी शामिल है। इसी दौरान होटल आय एक फीसद की वृद्धि दर से 211.14 करोड़ रुपए रही। कंपनी ने कृषि कारोबार से 1,434 करोड़ रुपए और काजग एवं पैकेजिंग खंड कारोबार में 1,005.42 करोड़ रुपए की आय दिखाई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com