खास बातें
- यूरोप में कर्ज संकट गहराने का संकेत देते हुए क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इटली की रेटिंग डबल ए−2 से घटाकर ए−2 कर दी है।
रोम: यूरोप में कर्ज संकट गहराने का संकेत देते हुए क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इटली की रेटिंग डबल ए−2 से घटाकर ए−2 कर दी है। रेटिंग एजेंसी का कहना है कि यूरोप में घाटे कम करने की सरकारों की क्षमता पर भरोसा घटा है। रेटिंग घटने से अब इटली को कर्ज मिलना और मुश्किल हो जाएगा। इस रेटिंग का मतलब ये है कि अगर इटली उधार देने के लिए जोखिम भरी जगह है, तो वहां बैंकों का कर्ज ले पाना बहुत मुश्किल और महंगा हो जाएगा। इससे यूरोपीय क्षेत्र का बैंकिंग संकट गहरा हो जाएगा। इटली के प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी ने कहा है कि मूडीज के इस कदम से हैरानी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी ईमानदारी से अपने बजट लक्ष्यों पर काम कर रही है।