यह ख़बर 27 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

ईरान, उत्तर कोरियाई से सौदों में सतर्कता की चेतावनी

खास बातें

  • फिनांशल एक्शन टास्क फोर्स द्वारा ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर वैश्विक स्तर पर जारी नोटिस के बाद रिजर्व बैंक ने यह चेतावनी जारी की है।
New Delhi:

ईरान और उत्तर कोरिया से मनी लांड्रिन्ग और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण की आशंका को देखते हुए रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं से इन देशों से जुड़ी इकाइयों के साथ सौदों के समय सतर्क रहने को कहा है। फिनांशल एक्शन टास्क फोर्स :एफएटीएफ: द्वारा ईरान और उत्तर कोरिया को लेकर वैश्विक स्तर पर जारी नोटिस के बाद रिजर्व बैंक ने यह चेतावनी जारी की है। एफएटीएफ अंतर-सरकारी निकाय है जो मनी लांड्रिन्ग और आतंकवादियों के वित्त पोषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाती है। रिजर्व बैंक ने कहा कि एफएटीएफ ने 25 फरवरी 2011 को सार्वजनिक बयान जारी कर अपने सदस्यों से ईरान और उत्तर कोरिया से मनी लांड्रिन्ग और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण की आशंका को लेकर सतर्क रहने को कहा है। केंद्रीय बैंक ने 24 मार्च को परिपत्र जारी कर कहा कि सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को ईरान और उत्तर कोरिया की कंपनियों : इकाइयों के साथ कारोबार करते समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। इन देशों से मनी लांड्रिन्ग और आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण का खतरा है। इस बारे में बाजार नियामक सेबी भी परिपत्र जारी कर कंपनियों से इन देशों की इकाइयों के साथ कारोबार करते समय सतर्क रहने को कह सकता है। भारत पिछले साल ही एफएटीएफ का सदस्य बना है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com