यह ख़बर 29 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एलएंडटी फाइनेंस आईपीओ को मिला 5.19 गुना अभिदान

खास बातें

  • एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को इश्यू के अंतिम दिन 5.19 गुना अभिदान मिला।
मुंबई:

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को इश्यू के अंतिम दिन 5.19 गुना अभिदान मिला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शाम छह बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के 111.2 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए जबकि कंपनी ने आईपीओ के तहत 21.45 करोड़ शेयरों की बिक्री की पेशकश की है। कंपनी ने आवेदन मूल्य दायरा 51 रुपये से 59 रुपये तय किया है। पात्र संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों को 1.93 गुना अभिदान प्राप्त हुआ जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित शेयरों के प्रति 6.13 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा निवेशकों की ओर से कंपनी को 8.64 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, आईपीओ का मूल्य आकर्षक होने की वजह से उसे इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली। एलएंडटी फाइनेंस ने आईपीओ के जरिए 1,245 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com