खास बातें
- एप्पल ने सोमवार को कहा कि आईफोन-4 को पेश किए जाने के प्रथम 24 घंटे में नए माडल के लिए 10 लाख से अधिक फोन के लिए आर्डर बुक किए गए हैं।
वाशिंगटन: एप्पल ने सोमवार को कहा कि आईफोन-4 को पेश किए जाने के प्रथम 24 घंटे में नए माडल के लिए 10 लाख से अधिक फोन के लिए आर्डर बुक किए गए हैं। एप्पल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने एक बयान में कहा, आईफोन-4 के लिए पहले दिन बुक किए गए आर्डर किसी नए उत्पाद के लिए अब तक के सबसे अधिक आर्डर हैं। इससे पहले एप्पल ने किसी भी नए उत्पाद के लिए प्रथम दिन इतने आर्डर नहीं बुक किए। यह स्मार्टफोन 199 डालर से 399 डालर के बीच कीमत में 14 अक्तूबर से अमेरिका के एप्पल स्टोर्स में उपलब्ध होगा। वहीं अक्तूबर के अंत तक यह 22 अन्य देशों में उपलब्ध करा दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आईफोन-4 को 4 अक्तूबर को लांच किया गया और इसके ठीक अगले दिन एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जाब्स ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जाब्स कैन्सर से पीड़ित थे।