यह ख़बर 20 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें स्थिर : रिजर्व बैंक

खास बातें

  • भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) को छोड़कर अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दर योजनावधि के दौरान स्थिर रहेंगी।
मुंबई:

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ) को छोड़कर अन्य लघु बचत योजनाओं पर ब्याज की दर योजनावधि के दौरान स्थिर रहेंगी। तय अवधि के दौरान इनमें बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव के अनुरुप बदलाव (फ्लोटिंग) नहीं होगा।

रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है कि पीपीएफ के अलावा अन्य लघु बचतों पर ब्याज दरों की घोषणा हर साल 1 अप्रैल को की जाएगी और यह योजना के परिपक्व होने तक लागू रहेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है, ‘लघु बचत योजनाओं के नियमों के अनुसार पीपीएफ को छोड़कर अन्य योजनाओं में किए जाने वाले निवेश पर उसकी पूरी परिपक्वता अवधि तक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा, चाहे बाद के वर्ष में उस योजना की ब्याज दर में बदलाव कर दिया जाता है।’ कुछ दिन पहले वित्त मंत्रालय ने भी इसी तरह का स्पष्टीकरण जारी किया था।