यह ख़बर 26 मार्च, 2012 को प्रकाशित हुई थी

लघुबचत योजनाओं पर ब्याज दरें 0.5 फीसदी तक बढ़ीं

खास बातें

  • सरकार ने डाकघर द्वारा संचालित लघुबचत योजनाओं को और आकर्षक बनाते हुए मासिक आय योजना और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) जैसी विभिन्न योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी।
नई दिल्ली:

सरकार ने डाकघर द्वारा संचालित लघुबचत योजनाओं को और आकर्षक बनाते हुए मासिक आय योजना और सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) जैसी विभिन्न योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी।

डाकघटर बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें एक अप्रैल 2012 से लागू होंगी और वर्ष 2012.13 के लिये वैध होंगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार एक और दो वर्ष की जमा योजनाओं में प्रत्येक पर ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत वृद्धि कर इसे क्रमश 8.2 प्रतिशत और 8.3 प्रतिशत कर दिया गया जबकि मासिक आय योजना की ब्याज दर को 0.3 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया।

सरकार ने सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ: पर भी ब्याज दर को 0.2 प्रतिशत बढ़ाकर 8.8 प्रतिशत कर दिया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बहरहाल, बचत जमा खाता पर ब्याज दर पूर्ववत 4 प्रतिशत ही रखी गई है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया।