खास बातें
- आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बीते वित्त वर्ष में अपने शीर्ष प्रबंधकों को कुल मिलाकर 1.07 करोड़ डॉलर (50 करोड़ रुपये से अधिक) के वेतन भत्ते दिए जो कि पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।
न्यूयार्क: आईटी कंपनी इन्फोसिस ने बीते वित्त वर्ष में अपने शीर्ष प्रबंधकों को कुल मिलाकर 1.07 करोड़ डॉलर (50 करोड़ रुपये से अधिक) के वेतन भत्ते दिए जो कि पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है।
अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध इन्फोसिस ने अमेरिकी बाजार नियामक एसईसी को यह जानकारी दी है। इन आला अफसरों में निदेशक तथा कार्यकारी परिषद सदस्य शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि 2009-10 व 2010-11 में उसने अपने आला अफसरों को लगभग 70 लाख डॉलर का वेतन भुगतान किया था। 2011-12 में वेतन भत्ते बिल में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली।
कंपनी का कहना है कि इस दौरान हालांकि कार्यकारी चेयरमैन एसगोपालकृष्णन, सीईओ एसडी शिबूलाल व मुख्य वित्त अधिकारी वी बालाकृष्णन सहित शीर्ष कार्याधिकारियों के व्यक्तिगत वेतन में कमी आई।
इस दौरान कंपनी ने सबसे अधिक वेतन कार्यकारी परिषद सदस्य स्टीफन आर प्राट को दिया। उनका कुल वेतन पैकेज लगभग 20 लाख डालर का रहा।