यह ख़बर 23 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उच्च महंगाई दर स्वीकार नहीं : मुखर्जी

खास बातें

  • प्रणब मुखर्जी ने कहा कि महंगाई की उच्च दर स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार इसे नीचे लाने का प्रयास करेगी।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को कहा कि महंगाई की उच्च दर स्वीकार नहीं की जाएगी। सरकार इसे नीचे लाने का प्रयास करेगी। मुखर्जी ने कहा, "हम उच्च मुद्रास्फीति शासन के क्षेत्र में हैं, जो स्वीकार्य नहीं है। इसे नीचे लाना होगा।" नवीनतम आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 11 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश की वार्षिक मुद्रास्फीति दर 9.13 प्रतिशत रही। मुखर्जी ने कहा, "खाद्य वस्तुओं के विस्तृत विश्लेषण से जाहिर होता है कि मुद्रास्फीति के उच्च दर में दुग्ध उत्पादों, अंडों, मछली तथा अन्य वस्तुओं का महत्वपूर्ण योगदान है।" दूध के दाम में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि मांस तथा मछली 10.56 फीसदी महंगा हुआ है। दाल, चावल, गेहूं और  प्याज हालांकि सस्ते हैं। गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तु सूचकांक में गिरावट देखी गई। पिछले सप्ताह 12.86 प्रतिशत के मुकाबले इस सप्ताह यह 12.62 फीसदी दर्ज किया गया। ईंधन तथा विद्युत सूचकांक में कोई परिवर्तन नहीं देखा गया। थोक कीमत सूचकांक के गैर खाद्य वस्तुओं में 18.43 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com