खास बातें
- वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खाद्य मुद्रास्फीति की ऊंची दर पर चिंता जताते हुए इसकी वजह कुछ उत्पादों की बढ़ती मांग को बताया है।
मुंबई: वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने खाद्य मुद्रास्फीति की ऊंची दर पर चिंता जताते हुए इसकी वजह कुछ उत्पादों की बढ़ती मांग को बताया है। मुखर्जी ने कहा, खाद्य मुद्रास्फीति एक बड़ी चिंता की वजह है। खाद्य मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर वित्त मंत्री ने कहा, पिछले तीन सप्ताह के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति चढ़ने का एक प्रमुख कारण अंडों, मीट, सब्जियों और दूध की मांग बढ़ना है। 22 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान खाद्य मुद्रास्फीति 12.21 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई।