इंडिगो घरेलू मार्गों पर आठ नई उड़ानें करेगी शुरू, राज्यों के बीच संपर्क सेवा में होगा सुधार

इंडिगो के बेड़े में 275 से अधिक विमान हैं और कंपनी रोजाना औसतन 1,600 उड़ानों का संचालन करती है. उसकी उड़ानें 74 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उपलब्ध हैं.

इंडिगो घरेलू मार्गों पर आठ नई उड़ानें करेगी शुरू, राज्यों के बीच संपर्क सेवा में होगा सुधार

(फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

विमानन कंपनी इंडिगो ने बृहस्पतिवार को भोपाल-उदयपुर, अहमदाबाद-जम्मू, रांची-भुवनेश्वर और इंदौर-चंडीगढ़ मार्ग पर आठ नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की. कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “इन नई उड़ानों में से भोपाल-उदयपुर मार्ग पर संचालित होने वाली उड़ानें, आरसीएस (क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत संचालित उड़ान) उड़ानें होंगी, जिनसे संबंधित राज्यों के बीच संपर्क सेवा में सुधार होगा.”

इंडिगो के मुख्य रणनीति एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि विमानन कंपनी के लिए सात राज्यों के बीच नए घरेलू मार्गों पर विशेष उड़ानें शुरू करके संपर्क और पहुंच बढ़ाना खुशी की बात है.

इंडिगो के बेड़े में 275 से अधिक विमान हैं और कंपनी रोजाना औसतन 1,600 उड़ानों का संचालन करती है. उसकी उड़ानें 74 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़ें -
-- रुपये में रिकॉर्ड गिरावट के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र और वित्‍त मंत्री पर कसा तंज

-- सुप्रीम कोर्ट ने HIV पॉजिटिव पूर्व-सैनिक का इलाज बेस अस्पताल में करने का दिया आदेश

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: संगरूर में CM मान के घर के बाहर किसान यूनियन का प्रदर्शन